नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

देव दीपावली पर जगमग हुए काशी के घाट

शेयर करे :

देव दीपावली के पावन अवसर पर, धर्मनगरी वाराणसी के गंगा और वरुणा नदी के तट अलौकिक प्रकाश से सराबोर हो गए। इस वर्ष 25 लाख से अधिक दीयों की भव्य सजावट ने पूरे शहर को एक दिव्य आभा से ढक लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं नमो घाट पर पहुंचकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

लाखों दीयों की जगमगाहट ने काशी की प्राचीनता और आध्यात्मिकता को एक नए आयाम से जीवंत कर दिया। वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर देव दीपावली के अवसर पर विशेष गंगा आरती का आयोजन हुआ। सीढ़ियों पर बैठ और नाव में सवार होकर लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। देव दीपावली के पावन पर्व पर गत वर्षों की भाती इस वर्ष भी लोक चेतना संस्था ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वरुणा नदी के तट समेत सीढ़ियों पर एक-एक करके मिट्टी के दिया में तेल और बाती सजाकर रखना शुरू किया।

घाट पर देव दीपावली देखने पहुंचे वरुणा पार के सैकड़ों महिला-पुरुष बच्चों ने भी हाथों हाथ सहयोग कर घाट को ऐसा सजाया कि सब मंत्रमुग्ध हो गए। रंगोली बनाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की शाम शिवानी सेवा समिति द्वारा लालघाट पर भव्य दीपदान एवं रंगोली बनाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों ने देव दीपावली और सामाजिक जागरूकता जैसे ज्वलंत विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई, साथ ही गंगा पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें