नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री में आग

शेयर करे :

सेक्टर-59 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गर्ग पॉलीमर फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब कंपनी के अंदर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी फैल गई। बता दें कि आग कंपनी के तीसरी मंजिल पर बने गोदाम के अंदर रख प्लास्टिक के समान के पास बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसकी वजह से वहां पर आग लग गई।

कंपनी के काम करने वाले वर्कर पहले और दूसरी मंजिल पर करते थे। आग लगने की जैसे ही सूचना
वर्करों को मिली तुरंत सभी बाहर निकल आए और कुछ लोग आग बुझाने में भी जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।


आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटीं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गर्ग पॉलीमर कंपनी में प्लास्टिक से संबंधित सामान बनाया जाता है। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे बुझाने में दिक्कतें आईं। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के कर्मियों के लगातार से आग पर काबू पाया गया। पानी वहीं, फायर फाइटर रामधन ने बताया कि सुबह से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं। आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। आग इतनी भयंकर थी कि पानी डालने के बावजूद वह दोबारा भड़क उठी। प्लास्टिक का अधिक मात्रा में होना आग फैलने का मुख्य कारण बताया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें