कहीं नृत्य तो कहीं अभिनय और किसी छोर पर गायन… विद्यार्थियों की प्रतिभा मंच पर खूब झूमी। मौका
था विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का। स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट
स्टडी और स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने-अपने हुनर से सबका मन मोह लिया।
प्रतिभा और मेधा के आधार पर MBA प्रथम वर्ष के छात्र योगेश को मिस्टर फ्रेशर और प्रियंका को मिस फ्रेशर चुना गया। BBA प्रथम वर्ष के छात्र उमेश मिस्टर फ्रेशर, जबकि मोनिका मिस फ्रेशर चुनी गई। दूसरी तरफ स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी में बीएचएम के गौरव डागर मिस्टर फ्रेशर और बीबीए एयरलाइंस एंड एयरपोर्ट मैनेजमेंट की छात्रा ख़ुशी मिस फ्रेशर चुनी गई।
बीएचएम के रोहन बैसला को मिस्टर चार्मिंग और एयरलाइंस एंड एयरपोर्ट मैनेजमेंट की छात्रा प्रेरणा को मिस दिवा चुना गया। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मुख्यातिथि के रूप में कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और करियर अवसरों के लिए प्रेरित किया। प्रबंधन कौशल से अपने करियर को नई उड़ान देने का आह्वान भी किया। दिनेश कुमार ने कहा कि आत्मविश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।