नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

डिग्री अंत नहीं, एक नई यात्रा की शुरुआत है

शेयर करे :

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि नैतिक आचरण, अनुशासन और समाजसेवा का संस्कार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री अंत नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। ज्ञान तभी सार्थक है जब वह जनहित में प्रयुक्त हो। मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एसआरएम यूनिवर्सिटी के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्नातक, परास्नातक एवं शोधार्थी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की तथा उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत की शिक्षा प्रणाली को लचीला, बहु-विषयी और अनुसंधान-प्रधान बनाया है। पहले विद्यार्थी केवल एक विषय तक सीमित रहते थे, अब वे अपनी जिज्ञासा के अनुसार सीख सकते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों का नामांकन 2018 के 15 % से बढक़र 2024 में 27 % हुआ है। महिलाओं की भागीदारी 24.5 % से बढक़र 28.1 % तक पहुंची है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से नामांकन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे समावेशी भारत, सशक्त भारत का लक्ष्य साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के विश्वविद्यालय अब वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। इस वर्ष वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 54 विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं, जबकि 2016 में यह संख्या केवल 21 थी। भारत अब दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला देश बन गया है। उन्होंने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आप क्या बनना चाहते हैं, यह स्पष्ट करें। एक दीर्घकालिक लक्ष्य तय करें और उस तक पहुँचने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं। निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। 
कार्यक्रम के दौरान 25 शोधार्थियों को डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधियां प्रदान की गई। साथ ही दो विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।

इनमें प्रसिद्ध शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं केआईएसएस एवं केआईआईटी विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रो. अच्युत सामंत को समावेशी शिक्षा और सामाजिक उत्थान में योगदान हेतु व पद्मश्री (2013), उद्योगपति एवं एसकेएम समूह के संस्थापक एसकेएम मायलानंधन को सामाजिक सेवा और नैतिक उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, चांसलर डॉ. रवि पचमुथु, उपाध्यक्ष पद्मप्रिय रवि तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) परमजीत सिंह जसवाल शामिल रहे। जिले में सीएम फ्लाइंग और रीजनल ट्रांसपोर्ट कॉर्पाेरेशन टीम ने हाईवे पर चलने वाली प्राइवेट बसों के साथ कैब पर कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 3 बस के साथ एक कैब का 54 हजार रूपए का चालान किया। 

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री

Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology में आयोजित 3 दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव वेट्रत्व 2026 का भव्य समापन समारोह अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता

हमसे संपर्क करें