नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली

शेयर करे :

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बल्लभगढ़ में पदयात्रा के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री का हाथ पकड़कर काफी दूर तक चले।

इस दौरान धीरेन्द्र शास्त्री और पंडित मोहनलाल बडौली के साथ सैकडों सनातनी हाथों में भगवा ध्वज लेकर सनातन समर्थन में जय जयकार का उदघोष करते रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप जोशी भी इस दौरान साथ रहे।इस दौरान पंडित मोहनलाल बडौली ने शास्त्रीजी का आशीर्वाद लिया और सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि सनातन ही सत्य है। सनातन जीवन पद्धति है, जो पूरी दुनिया को जीने का सही मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा धीरेंद्र शास्त्री जी का लक्ष्य शुद्ध और पवित्र है। राष्ट्रीय एकता के लिए हम सब को धीरेन्द्र शास्त्री जी से जुड़कर उनकी यात्रा में शामिल होना चाहिए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें