नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा फ़रीदाबाद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जीत का उत्सव

शेयर करे :

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि बिहार की यह जीत विकास की जीत है, सुशासन की जीत है और भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और उनके द्वारा देश में किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों पर जनता की मोहर है । “बिहार की जनता ने गुंडाराज, अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। देश की जनता अब केवल विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन चाहती है। इसी वजह से उन्होंने NDA और भाजपा पर अपना भरोसा एक बार फिर मजबूती से जताया है।”

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड और निर्णायक जीत के उपरांत भाजपा फ़रीदाबाद कार्यालय अटल कमल में आज अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर फ़रीदाबाद जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया। कार्यालय में मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के जयकारे गूँज उठे और कार्यकर्ताओं ने नाचकर अपनी ख़ुशी मनाई ।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, हरेन्द्र भड़ाना, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, पुनीता झा, पूर्व जिला महामंत्री R.N सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रभा सोलंकी, मंडल अध्यक्ष तृप्ति माला, कृष्ण पहलवान, नरेश भाटी, ललित भारद्वाज,संदीप बिधुड़ी, सौभाग्य लक्ष्मी,अभिषेक राणा व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि “जहां-जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने चुनाव प्रचार किया, वहां-वहां NDA उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिला और जनता ने भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को ऐतिहासिक विजय दिलाई। फ़रीदाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी बिहार की जीत में महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा तथा फ़रीदाबाद के दर्जनों समर्पित कार्यकर्ताओं ने बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करने, चुनाव प्रबंधन में सहयोग देने और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें