नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली की अदालत में हत्या के मामले में आरोप साबित नहीं होने पर युवक बरी

शेयर करे :

दिल्ली की एक अदालत ने 2019 के हत्या के एक मामले में आरोपी को आरोप साबित नहीं होने के आधार पर बरी कर दिया।अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को सच हो सकता है से सच ही है तक ले जाने में विफल रहा, जो कि आरोपी को दोषी ठहराने के लिए आवश्यक था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह आरोपी विशाल के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे जिस पर 12 अगस्त 2019 को करोल बाग के एक पार्क में वीरेंद्र को चाकू मारने का आरोप है। अदालत की ओर से 11 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया, इस अदालत को यह मानने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि अभियोजन पक्ष द्वारा जिन परिस्थितियों पर भरोसा किया गया है वे पूरी तरह से स्थापित नहीं हुई हैं और वे निर्णायक नहीं हैं।

अदालत ने कहा, अभियोजन पक्ष परिस्थितिजन्य साक्ष्य की शृंखला को साबित नहीं कर सका….।

इसमें यह भी कहा गया कि घटना एक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्र (पार्क) में हुई, लेकिन अभियोजन पक्ष ने एक भी गवाह से पूछताछ नहीं की। इसमें कहा गया कि अभियोजन पक्ष द्वारा गवाहों से पूछताछ न करना तथा इसके पीछे का कारण स्पष्ट न करना, जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर संदेह पैदा करता है।
देश बंधु गुप्ता रोड पुलिस थाने में विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें