महाराष्ट्र के संभाजीनगर में स्कूल की तरफ से दिए गए बिस्किट से 250 बच्चों की तबियत बिगड़ी गई। स्कूल के द्वारा सभी बच्चों को जल्द से जल्द पास के अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों में फूड प्वाइजनिंग बताई। 7-8 बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सेंटर रेफर भेजा गया। संभाजी नगर में 15 नवंबर को जिला परिषद स्कूल में 250 बच्चों की तबियत बिगड़ गई । स्कूल में सभी बच्चों को बिस्किट दिए गए थे । तभी सारे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी , पहले कुछ बच्चों की फिर देखते ही देखते सभी का जी मिचला और उल्टियां शुरू हो गई । गाँव का सरपंच यह सारी ख़बर सुनते ही तुरंत स्कूल में पहुंच गया था ।
क्या शिक्षा विभाग की थी लापरवाही ?
केकत जलगांव में स्थित विद्यालय में लगभग 296 बच्चे पढ़ते है, उनमें से 257 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई । 15 नवंबर को स्कूल में ‘हॉफ डे’ था । सुबह 8 बजे सभी बच्चे स्कूल आ गए थे। सारे बच्चों के आने के बाद कुछ ही समय में शिक्षकों ने बच्चों को बिस्किट का वितरण शुरू किया । इसके बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी । शिक्षकों व अन्य लोगों की मदद से सभी को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया था। तभी सभी बच्चों के माता-पिता अस्पताल पहुंचे ।

कौन-कौन सी कक्षा के बच्चे शामिल थे ?
स्कूल में पहली से लेकर सातवीं कक्षा के बच्चे शामिल थे ,और लगभग सभी की ही तबीयत खराब हो गई थी । 257 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। इसमें से ढाई सौ बच्चों को अस्पताल से जल्दी ही घर भेज दिया गया था और कुछ बच्चों को छत्रपति संभाजीनगर सिविल अस्पताल भेज दिया गया ।
सांसद संदीपान अस्पताल पहुंचे…
16 नवंबर को छत्रपति संभाजी नगर के सांसद संदीपान अस्पताल पहुंचे ,और वहां सभी बच्चों की हालत के बारे में डॉक्टरों से बातचीत करी। डॉक्टरों ने सभी बच्चों के मां बाप को बताया और समझाया कि घबराने की बात नहीं है सभी विद्यार्थी सुरक्षित है।