नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पालघर में 20.65 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

शेयर करे :

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 20.65 लाख रुपए मूल्य की भारत में निर्मित विदेशी शराब (IMFL) अवैध रूप से ले जाए जाने के दौरान जब्त की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने 18 नवंबर को दी।

नायगांव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि 17 नवंबर को नियमित गश्त के दौरान मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक टेंपो को संदिग्ध स्थिति में रोका गया। उन्होंने कहा, जांच में पता चला कि टेंपो में बिना किसी वैध परमिट के बड़ी मात्रा में आईएमएफएल भरकर ले जाया जा रहा था। यह शराब महाराष्ट्र से बाहर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू है।

पुलिस ने प्रतिबंधित माल जब्त कर लिया और आरोपियों अजीज उस्मान डेला (63) तथा चालक नईम रफीक भाई पायक (23) और राजू लाखाभाई दूधवा (35) को गिरफ्तार कर लिया। अजीज उस्मान डेला ठाणे जिले के काशीमीरा का तथा चालक नईम रफीक भाई पायक और राजू लाखाभाई दूधवा दोनों भावनगर (गुजरात) के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें