नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

संभल की अदालत ने बलात्कार के मामले में मात्र सात दिन के अंदर सुनाई 10 साल की सजा

शेयर करे :

संभल जिले की विशेष पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में मात्र सात कार्यदिवसों में फैसला सुनाते हुए मुजरिम को 10 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि चंदौसी स्थित विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने अदालत में सुनवाई शुरू होने के मात्र सात दिन के अंदर सोनू नामक आरोपी को सोमवार को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है।

उन्होंने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने इसी साल 11 जुलाई को बहजोई थाने में दर्ज मुकदमे में सोनू के खिलाफ अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विगत छह नवंबर को आरोप पत्र दाखिल किया था और सात नवंबर को आरोप तय किए गए थे। मामले की सुनवाई 10 नवंबर को शुरू की गई थी। न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने सातवें कार्यदिवस में फैसला करते हुए दोषी करार दिए गए सोनू को 10 साल की कैद और 23 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें