नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

ED ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू परिवार के करीबी को गिरफ्तार किया

शेयर करे :

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के करीबी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कात्याल को एजेंसी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने 17 नवंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया। गुरुग्राम की एक विशेष अदालत ने उसे 6 दिन की ED हिरासत में भेज दिया। यह जांच गुरुग्राम के सेक्टर-70 में 14 एकड़ में बने क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट में फ्लैट्स को न सौंपने के आरोपों से संबंधित है।

इस परियोजना का विकास कात्याल की कंपनी एंजल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। कात्याल को ED ने 2023 में रेलवे के कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित एक अलग धन शोधन मामले में भी गिरफ्तार किया था, जिसमें लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। व्यवसाई को अगस्त में संघीय एजेंसी द्वारा क्रिश रियलटेक के माध्यम से घर खरीदारों से 500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के तीसरे मामले में आरोप पत्र में नामजद किया गया था। वह इस कंपनी का प्रवर्तक है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें