नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

राष्ट्रीय राजधानी को वायु प्रदूषण से राहत नहीं, AQI अब भी बेहद खराब

शेयर करे :

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मामूली गिरावट के साथ 370 दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार को 391 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पहले यह अनुमान लगाया था कि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में जा सकती है।

सीपीसीबी के अनुसार, AQI 0 से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 संतोषजनक , 101 से 200 मध्यम , 201 से 300 खराब , 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कुल 23 निगरानी स्टेशनों ने बेहद खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की, जबकि 13 स्थानों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर देखा गया।

वजीरपुर में AQI सबसे अधिक 442 दर्ज किया गया। आर के पुरम, बवाना, आनंद विहार, जहांगीर पुरी और रोहिणी में भी यह 400 से ऊपर ही रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। सापेक्षिक आर्द्रता 97 % दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

हमसे संपर्क करें