नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हिमाचल प्रदेश में निर्माण स्थल पर शटरिंग गिरने से एक मज़दूर की मौत, 3 घायल

शेयर करे :

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का शटरिंग गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के तारकेश्वर (34) के रूप में हुई है। यह घटना बृहस्पतिवार रात को बारगाह क्षेत्र में निर्माणस्थल पर बने स्टेडियम में हुई जहां स्टेडियम की शटरिंग चार मजदूरों पर गिर गई। पुलिस ने बताया कि अन्य मजदूरों ने तुरंत दुर्घटनाग्रस्त से लोगों को बाहर निकाला लेकिन तारकेश्वर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को तारकेश्वर के परिवार को सौंप दिया जाएगा। घटना में घायल मजदूरों में लालू कुमार, दीनबंधु और बालकेश्वर शामिल है जिनका चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
यह बहु-मंजिला इनडोर स्टेडियम 11.12 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को रविवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह राज्य

कांगड़ा जिला स्थित पोंग डैम झील में पक्षियों की कम से कम दो नई प्रजातियों का पता चला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी

पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के मुनव्वराबाद इलाके में मादक पदार्थ के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.6 किलोग्राम हेरोइन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के एक सेवानिवृत्त सैनिक को जालसाजों ने 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 98 लाख रुपए की ठगी की है।

हमसे संपर्क करें