नवीनतम पोस्ट

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर

मणिपुर में 4 उग्रवादियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

शेयर करे :

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को थाउबल जिले के इथम अवांग में एक व्यक्ति को उसके घर से हथियार बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले के केइशमपत थौडा भबोक लेइकाई इलाके से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि तीनों के खिलाफ जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद के साथ संगठन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्वी जिले के लुवांगसांगबाम इलाके से प्रतिबंधित प्रेपक के एक सदस्य को गिरफ्तार किया जिसपर घाटी के इलाके के लोगों से जबरन वसूली करने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि थौबल में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से 12 गोलियों से भरी एक SLR राइफल और 2 रेडियो वायरलेस सेट बरामद किए गए।

2 साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
मेइती और कुकी-जो समूह के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए। इस साल फरवरी में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की नाबालिग किशोरियों को एचपीवी (स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण) लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधा। सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

हमसे संपर्क करें