नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

CJI सूर्यकांत अब उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे

शेयर करे :

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत अब उच्चतम न्यायालय के 5 सदस्ईय कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को न्यायमूर्ति B.R गवई के स्थान पर न्यायपालिका के सर्वाेच्च पद पर नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति गवई रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। 5 और 3 सदस्ईय कॉलेजियम का पुनर्गठन पूर्व CJI गवई की सेवानिवृत्ति के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

CJI सूर्यकांत के अलावा 5 सदस्ईय कॉलेजियम में अब न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश शामिल होंगे। कॉलेजियम उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का चयन करता है और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण पर निर्णय लेता है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का चयन करने वाले 3 सदस्ईय कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश तथा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना सदस्य होंगे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत का सीजेआई के रूप में लगभग 15 महीने का कार्यकाल है। कॉलेजियम में केवल एक बदलाव तब होगा जब न्यायमूर्ति माहेश्वरी 28 जून 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा कॉलेजियम के सदस्य बनेंगे। सीजेआई सूर्यकांत के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला कॉलेजियम में शामिल होंगे। कॉलेजियम प्रणाली उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण के लिए एक व्यवस्था है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें