नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

इतिहास में आज आस्था, सभ्यता और मानवता का एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा : योगी आदित्यनाथ

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह न केवल मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है, बल्कि राम राज्य के शाश्वत मूल्यों और आस्था की चिरस्थाई विजय का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के कुछ पहले आदित्यनाथ ने X पर सिलसिलेवार पोस्ट में यह बात कही।

उन्होंने कहा, आस्था, सभ्यता और मानवता के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से एवं आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की गरिमामई उपस्थिति में भारत और असंख्य सनातन धर्मावलंबियों की श्रद्धा व विश्वास के केंद्र, श्री अयोध्या धाम स्थित राष्ट्र मंदिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के प्रतीक भव्य भगवा ध्वज का आरोहण किया जाएगा।

अपने पोस्ट में योगी ने कहा अखंड आस्था, राष्ट्रनिष्ठा और सनातन धर्म की आधार भूमि श्री अयोध्या धाम में RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। उन्होंने कहा राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित भव्य भगवा ध्वज के आरोहण समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों, धर्माचार्यों व सभी रामभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। योगी आदित्यनाथ ने कहा आपकी गरिमामई उपस्थिति राष्ट्र और धर्म के उत्थान व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के हमारे संकल्पों को नई ऊर्जा प्रदान करती है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें