नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार में भाकपा सांसद ने हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

शेयर करे :

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद पी संदोश कुमार ने बिहार में महागठबंधन की करारी हार के लिए सोमवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी राज्य में सभी राजनीतिक ताकतों के साथ समन्वय नहीं कर पाई।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राज्य में तीसरे मोर्चे के रूप में मजबूत होने की कोशिश करेगी।
बिहार के चुनाव नतीजों पर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यसभा सदस्य कुमार ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार में प्रचार किया, लेकिन पार्टी ने सभी राजनीतिक ताकतों के साथ समन्वय स्थापित करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

उन्होंने महागठबंधन के घटक दलों के बीच कई सीट पर हुए दोस्ताना मुकाबले की ओर भी इशारा किया।
संसद के शीतकालीन सत्र के बारे में पूछे जाने पर भाकपा सांसद ने कांग्रेस को संसद सत्रों के दौरान मुद्दों को उठाने में विपक्षी दलों के बीच समन्वय नहीं कर पाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, महागठबंधन एक ताकत के रूप में नहीं उभरा राजनीतिक दलों के बीच लड़ाई हुई कांग्रेस एक प्रमुख कारण है, क्योंकि विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वे बेहतर कर सकते थे। उन्होंने कोई पहल नहीं की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों पर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नियुक्ति होने से विकास कार्यों के गति पकड़ने के आसार

हमसे संपर्क करें