नवीनतम पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण

3 मार्च-उपायुक्त प्रीति ने गांव धौड़ंग ब्लॉक जगाधरी में स्वच्छ

होली के पावन अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है।

मणिपुर: सांगई महोत्सव में बम विस्फोट की धमकी, 3 उग्रवादी गिरफ्तार

शेयर करे :

मणिपुर में जारी सांगई पर्यटन महोत्सव में विस्फोट करने की धमकी देने के आरोप में सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के साथ एक संयुक्त अभियान में बुधवार को प्रतिबंधित संगठन केसीपी (एमएफएल) के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई 21 नवंबर को एक फेसबुक उपयोगकर्ता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के बाद की गई, जिसमें 21 से 30 नवंबर तक आयोजित महोत्सव में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। उग्रवादियों को इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों से पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। पूर्वाेत्तर राज्य में विस्थापित व्यक्तियों और नागरिक समाज संगठनों द्वारा इस सांगई महोत्सव का बहिष्कार किया गया है। मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

हमसे संपर्क करें