नवीनतम पोस्ट

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

दिल्ली: शाहदरा में मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

शेयर करे :

दिल्ली के नवीन शाहदरा में हाल में हुए एक विवाद को लेकर अपराधिक पृष्ठभूमि वाले 27 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना नवीन शाहदरा स्थित मिठाई की एक दुकान के बाहर हुई। उसने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना रात में 11 बजकर 9 मिनट पर मिली। उसने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि इलाके के निवासी पीड़ित गगन आही की दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। उसने बताया कि आही को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने गगन आही पर कथित रूप से गोली चलाई थी। उसने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है और अपराध में संभवत: इस्तेमाल की गई मोटरसाइकल को भी जब्त किया गया है। दूसरे हमलावर की तलाश जारी है। जांच अधिकारियों के अनुसार, हत्या का कारण मृतक और दोनों आरोपियों के बीच हाल में हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वे तीनों विवाद सुलझाने के लिए एकत्र हुए थे लेकिन स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

हमसे संपर्क करें