नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली-एनसीआर में लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों की छुट्टियों पर विचार

शेयर करे :

तापमान लगातार 45 डिग्री के पार, अस्पतालों में बढ़े हीट स्ट्रोक के केस

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। लगातार पांच दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। राजधानी में लू चलने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और मजदूर वर्ग के लिए हालात खतरनाक हो गए हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और नागरिकों से दिन के 12 बजे से 3 बजे तक घरों में रहने की सलाह दी है। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, उल्टी और निर्जलीकरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक और जिला अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष हीट स्टोक हेल्प डेस्क बनाएं और जरूरी दवाएं और ORS की पर्याप्त आपूर्ति रखें।

उधर, स्कूलों में भी गर्मी का असर देखने को मिला है। कुछ निजी स्कूलों ने तो कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं, जबकि दिल्ली सरकार भी जूनियर क्लास के छात्रों के लिए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार कर रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की गति में देरी के कारण अभी 2-3 दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें