नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बम की धमकी के बाद इंडिगो की उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर मुंबई में उतारा गया

शेयर करे :

कुवैत से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मार्ग परिवर्तित करते हुए मुंबई में मंगलवार को आपातकाल स्थिति में उतारा गया। यहां एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि एयरबस A321 नियो विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या 6E1234 को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर सुरक्षित उतारा गया।

उन्होंने कहा, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E1234 के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। हैदराबाद हवाई अड्डे को मंगलवार सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर इस विमान के लिए बम की धमकी से संबंधित ईमेल प्राप्त होने के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।

सूत्र ने बताया कि बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंची और इसे गंभीर खतरा घोषित किया।इंडिगो ने एक बयान में कहा कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने विमान में सवार लोगों की संख्या बताए बिना कहा, 2 दिसंबर को कुवैत से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E1234 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा बताया गया था, जिस कारण विमान का मार्ग मुंबई की ओर परिवर्तित कर दिया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें