नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

NPTI में नृत्यांगना कविता द्विवेदी की ओडिसी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

शेयर करे :

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने सेक्टर 33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (NPTI) में अपने पारंपरिक और अभिनव शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “एक शाम-भारतीय संस्कृति के नाम” सांस्कृतिक प्रस्तुति सभागार में आयोजित की गई।

जिसमें एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन के दिशा निर्देश पर चल रहे नीपको और NHPC फाउंडेशन बैच के एक्जिक्यूट ट्रेनी सहित एमबीए और पीजीडीसी के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक शाम कार्यक्रम डॉ. इंदु महेश्वरी प्रधान निदेशक (ट्रेनिंग), डॉ वत्सला शर्मा निदेशक (ट्रेनिंग) की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें डिप्टी डायरेक्टर महेन्द्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर राहुल पांडे और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग राय सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

कविता द्विवेदी ने अपने ओडिसी प्रदर्शन के माध्यम से न सिर्फ नृत्य की कलात्मकता दिखाई, बल्कि इसे एक श्रद्धा-भाव के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ओडिसी – जो कि ओडिशा का पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य है – देवदासियों द्वारा भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सदियों से प्रस्तुत किया जाता रहा है। कविता ने जोर देकर कहा कि उनके लिए यह नृत्य मात्र प्रदर्शन नहीं, बल्कि पूजा है। ओडिशी नृत्य की पहचान पुष्पचूड़ा और कमर में बांधी जाने वाली बेल्ट से होती है।

प्रख्यात ओडिसी वादक गुरु हरेकृष्ण बेहरा की पुत्री और शिष्या कविता द्विवेदी को वर्ष 2013 का ओडिशा राज्य संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्हें महारी पुरस्कार, संयुक्ता पाणिग्रही पुरस्कार और महिला शिरिमणि पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ओडिसी अकादमी की निदेशक और “संचारी फाउंडेशन“ की संस्थापक ट्रस्टी, द्विवेदी को आज भारत की सर्वश्रेष्ठ ओडिसी कलाकारों में से एक माना जाता है। वह स्पिक मैके के लिए विश्व स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन करती रही हैं। अपने 35 साल के करियर में अब तक उन्होंने 42 से ज़्यादा देशों में परफॉर्म किया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें