नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा देकर 33.5 लाख रुपए ठगने के आरोप में 2 लोगों पर मामला दर्ज

शेयर करे :

मुंबई पुलिस ने चेन्नई के एक मेडिकल कॉलेज में एक लड़की को दाखिला दिलाने का झांसा देकर उसके पिता से 33.5 लाख रुपए ठगने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पेशे से कारोबारी है और उसकी शिकायत के आधार पर चेन्नई निवासी रॉकी सैवियो एवं स्टीफन डक्सटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता की बेटी 3 साल पहले कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षार्थी थी और जुलाई 2022 में उसने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) दी थी, लेकिन अपने कम अंकों के कारण महाराष्ट्र के किसी भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने में वह असमर्थ रही। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदारों के जरिए आरोपियों के संपर्क में आया और उनसे मदद मांगी जिसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसे बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में 33.5 लाख रुपए खर्च होंगे और उसने यह रकम उन्हें दे दी। हालांकि, लंबे इंतजार के बावजूद लड़की को दाखिला नहीं मिला और आरोपी लगातार टालमटोल कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें