नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

वंदे मातरम् पर प्रधानमंत्री और उनकी ब्रिगेड के झूठ का पर्दाफाश हुआ: कांग्रेस

शेयर करे :

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि संसद के दोनों सदनों में वंदे मातरम् पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी ब्रिगेडै के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने X पर पोस्ट किया, लोकसभा और राज्यसभा में वंदे मातरम् पर 3 दिन तक चर्चा हो चुकी है। कुछ भाषणों में राष्ट्रगान का भी जिक्र हुआ।

उन्होंने दावा किया कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री और उनकी पूरी ब्रिगेडै ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान पर 2 निश्चित और आधिकारिक किताबें नहीं पढ़ी हैं जो भारत के 2 बेहतरीन इतिहासकारों ने लिखी हैं। उन्होंने रुद्रांग्शु मुखर्जी की सॉन्ग ऑफ इंडिया: ए स्टडी ऑफ द नेशनल एंथम और सब्यसाची भट्टाचार्य की वंदे मातरम् के कवर पेज के स्क्रीनशॉट साझा किए। रमेश ने कटाक्ष किया, यह उम्मीद करना थोड़ा ज्यादा हो जाएगा कि पूरी तरह से आहत होने और अपने झूठ का पर्दाफाश होने के बाद भी वे ऐसा (किताबें पढ़ेंगे) करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। मोदी ने यह भी कहा था, कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा। मोदी ने सदन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चर्चा की शुरुआत करते हुए 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल का हवाला दिया और कहा था कि जब राष्ट्रीय गीत के 100 वर्ष पूरे हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और संविधान का गला घोंट दिया गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हमसे संपर्क करें