नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

तेजस्वी यादव में जनता की नब्ज समझने की क्षमता नहीं : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

शेयर करे :

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि तेजस्वी का पूरा जीवन सुविधाओं और आराम में बीता है, जबकि बिहार की राजनीति को समझने के लिए संघर्ष और मिट्टी की खुशबू का अनुभव जरूरी होता है। केंद्रीय मंत्री ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी के पास न जीवन का वास्तविक अनुभव है, न वह संवेदना, जो जनता की नब्ज समझने के लिए आवश्यक होती है। उन्होंने शिवानंद तिवारी के बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया, जब उनके अपने ही नेता कह रहे हैं कि उनकी आंखों पर पट्टी बंधी है तो इसका मतलब साफ है कि उनमें न विवेक है और न दूरदृष्टि।

राय ने तेजस्वी यादव पर परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, तेजस्वी की राजनीति जनता की आकांक्षाओं से नहीं बल्कि अपने परिवार के राजनीतिक विस्तार से संचालित होती है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी की परवरिश ऐसे माहौल में हुई, जहां राजनीति का उद्देश्य जनसेवा नहीं, बल्कि परिवार के हित और आर्थिक संपन्नता से जुड़ा रहा है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव वास्तविक परिस्थितियों को समझने में असमर्थ हैं और उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई है।
इस टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों पर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नियुक्ति होने से विकास कार्यों के गति पकड़ने के आसार

हमसे संपर्क करें