नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

पूर्वी दिल्ली में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारी गई

शेयर करे :

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने पुरानी रंजिश के कारण 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 31 मिनट पर एक महिला की पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) कॉल आई। महिला ने बताया कि उसके पति को गोली मार दी गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान शाहदरा के बलबीर नगर निवासी जोगेंदर राठौर उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे पीठ में 3 गोलियां लगी हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, परिवार के सदस्य उसे (बिल्ला को) अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोटरसाइकिल पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने राठौर पर नजदीक से गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमले का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या के प्रयास और आग्नेयास्त्र के इस्तेमाल का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हमसे संपर्क करें