फरीदाबाद में शुक्रवार को ESIC मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कर्मचारियों ने वेतन काटने जाने से नाराज होकर काम बंद कर हंगामा कर दिया। उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौकरी करने वाले कर्मचारी नरेश ने बताया कि उनकी सैलरी से 8 हजार रूपए काट लिए गए है। इसी प्रकार नर्सिंग स्टाफ से लेकर दूसरे विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के पैसे काटे गए है।
सैलरी से पैसा काटने से पहले उनको किसी प्रकार का कोई नोटिस नही दिया गया था, ना ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी गई थी। ऐसे में उनकी सैलरी में पैसा काटना पूरी तरह से गलत है। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई महीने से उनकी सैलरी में से पैसा काटा जा रहा है। उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई हल नही निकला है। जब भी वह अकाउंट डिपार्टमेंट में इसके लिए बात करते है, उनको कोई संतोष जनक जबाव नही मिलता है।
आज सभी काम बंद करके बाहर एकत्रित हुए है, वो चाहते है उनकी काटी गई राशि वापस दी जाए। विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि कर्मचारियों को थर्ड पार्टी के द्वारा सैलरी दी जाती है। विश्वविद्यालय की तरफ से पूरी सैलरी कंपनी को भेजी जा रही है, लेकिन अब किस वजह से पैसा काटा जा रहा है।