पलवल व आस-पास के होडल, हथीन, रोजका मेव, तावडू आदि में बने पुराने सेक्टरों मे विकास कार्य तेज करने व नए सेक्टरों विकसित करने के लिए पलवल एचएसवीपी कार्यालय को लगभग 20 साल पहले स्थापित किया गया था। इसके निर्माण में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत आई थी। परंतु एचएसवीपी कार्यालय अपने उदेश्य में पूरी तरह सेे असफल रहा है। अभी पलवल व आस-पास के शहरों में बने सेक्टरों का विकास कार्य तेज गति नहीं पकड़ पाया है। जिससे सेक्टर वासियों में नाराजगी है।
पलवल के हुडा सेक्टर 2, सेक्टर 21, सेक्टर 12, रोजका मेव औधोगिक सेक्टर, हथीन औधोगिक सेक्टर व तावडू रिहायसी सेक्टरों में विकास की गति को तेज करने के लिए आज से 20 साल पहले एचएसवीपी कार्यालय डिवीजन पलवल का निर्माण किया गया था। जिससे पलवल व आस-पास के शहरों के सेक्टरों में सड़के, सीवर लाइन, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाईटें, स्कूलों के सरकारी भवनों आदि का विकास तेज गति से हो सकें। परंतु 20 साल बीत जाने के बाद सेक्टरों का विकास कार्य गति नहीं पकड़ सका है। जिसकी वजह से सेक्टरों की सड़के अधूरी है, सीवर लाईने व स्ट्रीट लाइटों का कार्य अधूरा ही पड़ा है। इसके अलावा सामुदायिक भवनों, पार्कों आदि का विकास कार्य भी नहीं हो सका हैं। जिसकी वजह से आज भी सेक्टरों में विकास अधूरे ही पड़े। जिसकी वजह से सेक्टर वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।