नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

राजस्थान: एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से नवजात शिशु की मौत

शेयर करे :

जयपुर के एक सरकारी अस्पताल लाते समय एम्बुलेंस में ही एक दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई और बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया व एम्बुलेंस चालक उन्हें किसी अन्य अस्पताल में छोड़कर चला गया। बस्सी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम बस्सी के पास उस वक्त की है जब सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे शिशु को भरतपुर जिले के बयाना अस्पताल से जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया था और शिशु के पिता व चाचा उसे एक निजी एम्बुलेंस से ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शिशु के पिता के अनुसार, ऑक्सीजन खत्म होने के बाद एम्बुलेंस चालक उन्हें बस्सी के सरकारी अस्पताल में छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया, बांसखो के पास पिता ने देखा कि ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया है, जिसके बाद एम्बुलेंस चालक उन्हें पास के बस्सी अस्पताल गया जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस में कोई नर्सिंग स्टाफ नहीं था और ऑक्सीजन सिलेंडर भी पिता ने संभाला हुआ था। उन्होंने बताया कि शिशु के पिता बच्चे का शव लेकर भरतपुर के लिए रवाना हो गए और इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें