नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दोस्तों के साथ बाहर घूमने गए किशोर की संदिग्ध हालत में मौत

शेयर करे :

गांव सीकरी में घर से अपने दोस्तों के साथ निकले किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर ही जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। वहीं सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीकरी गांव निवासी हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा हिमांशु बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसके दोस्त अंशुल और समीर घर पर आए थे। दोनों दोस्तों के साथ हिमांशु बाहर घूमने निकल गया।

दोनों दोस्तों के साथ हिमांशु बाहर घूमने निकल गया। कुछ समय बाद हिमांशु के मोबाइल से कॉल करके बताया कि वह बेहोश हो गया है। इस पर हरीश ने अंशुल से कहा कि वह हिमांशु को बादशाह खान अस्पताल ले जाए। मृतक के पिता हरीश ने बताया कि जब वह बादशाह खान अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि हिमांशु की मौत हो चुकी है। मृतक के भाई सोनू ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके दोस्तों ने ही हिमांशु को मारा है।

क्योंकि जब घर से हिमांशु निकला था वह पूरी तरह से ठीक था। सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। हिमांशु के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें