नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

लोक अदालत में आए 89,377 केस, 69,987 का हुआ निपटारा

शेयर करे :

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ लिसा गिल के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा प्रांत में प्रत्येक जिले के अंदर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला फरीदाबाद के सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग की अध्यक्षता एवं निर्देशानुसार, रितु यादव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख, में जिला अदालत सेक्टर-12, फरीदाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 17 बेंच लगाए गए।

जिनमें सुरेंद्र कुमार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, संदीप यादव अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, अजय शर्मा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, सौरभ गोसाई प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, उपेंद्र सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रमोद कुमार जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अमितेंद्र सिंह जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, निधि जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दीपक यादव जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नवीन कुमार जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सिद्धार्थ कपूर जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, प्रेरणा आर्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, कोमल दहिया न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, रमणीक कौर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, उदिता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, हिमानी सागर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सौरभ शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की बेंच बनाई गई।

अदालत में 89377 केस रखे गए, जिनमें से कुल 69987 केसों का निपटारा/ आपसी सहमति से लोक अदालत द्वारा किया गया। जिनमें मोटर वाइकल दुर्घटना 58, छोटे-मोटे अपराधिक मामले 3340, चेक बाउंस 357, बिजली से संबंधित 687, समरी चालान 61892, वैवाहिक संबंधित 121, दीवानी 223, बैंक रिकवरी 1359, रेवेन्यू 1931, लेबर डिस्प्यूट 19 का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। सभी व्यक्ति अपने कैस के फैसले से संतुष्ट होते हुए खुशी-खुशी अपने घर गए। रितु यादव ने बताया कि लोक अदालत में लोगों का ट्रैफिक केसों को लेकर लोगों का रुझान रहा, यानी इस लोक अदालत में अधिक से अधिक ट्रैफिक चालान से संबंधित केसों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत में फैसला होने पर जिसकी सुप्रीम कोर्ट तक कोई अपील नहीं होती कोर्ट फीस वापस हो जाती है तथा केस का फैसला हमेशा हमेशा के लिए हो जाता है जिससे पैसे व समय की बचत होती है तथा आपस में प्यार भाव बना रहता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें