तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के नेतृत्व में 1000 से भी अधिक लोगों ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड महारैली में भाग लिया। रविवार की सुबह-सवेरे ही तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों से आए भारी तादाद में लोग बदरपुर टोल-प्लाजा के निकट एकत्र हुए जहां से वह सैकडों गाडियों के लंबे काफिल के साथ तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के नेतृत्व दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने उक्त रैली को लेकर भारी उत्साह व जोश दिखाई दिया और उन्होंने वोट चोर-गददी छोड व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस एससी विभाग के जिला संयोजक सुंदर नेताजी व युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंकज सिंह भी मुख्यरूप से मौजूद थे।
इस मौके पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित महरैली ने देश की राजनैतिक फिजा बदलने का कार्य किया है। रैली में जुटे लाखों की संख्या में लोगों ने साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार लोगों के मत से नहीं बल्कि वोट चेारी से बनी सरकार है। हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। यह मामला अब केवल चुनाव की गड़बड़ी नहीं रहा, बल्कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है।
देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हम यह लड़ाई संसद से लेकर सडक़ तक लड़ेंगे क्योंकि चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन वादों और उम्मीदों के साथ मौजूदा भाजपा सरकार को सत्ता सौंपी थी, वे सभी वादे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को अपनी वोट के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। रोहित नागर ने तिगांव क्षेत्र से उक्त रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने पर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वास्त किया कि वह उनके हर सुख-दुख में साथ खडे रहेंगे और प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।