नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हिंदू धर्म पर अपमानजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

विदेश प्रवास के दौरान हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक और भड़काऊ बातें लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को भारत पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलुरु स्थित उलईबेत्तू निवासी अब्दुल खादर नेहाद (27) सऊदी अरब में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिंदू धर्म से जुड़ी कथित अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट अपलोड किए जाने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए बाजपे पुलिस थाना में 11 अक्टूबर को एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि यह पोस्ट नेहाद ने अपलोड की थी जो उस समय सऊदी अरब में रह रहा था।

इसके आधार पर नेहाद के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को नेहाद विदेश से केरल में कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा जहां पुलिस द्वारा उसे हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें