नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

देश से प्रधानमंत्री के खिलाफ नारों के लिए माफी मांगें खरगे और सोनिया: नड्डा

शेयर करे :

राज्यसभा में सोमवार को सदन के नेता जे पी नड्डा ने 1 दिन पहले कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध लगाए गए नारों की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने को कहा तथा इस मुद्दे पर सत्तापक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

उच्च सदन की बैठक शुरू होते ही नड्डा ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि कल यहां कांग्रेस की रैली में मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मृत्यु की कामना करना बहुत ही शर्मनाक है और वह इसकी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और आदरणीय सोनिया गांधीजी को पूर देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद सत्तापक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण उप सभापति हरिवंश ने बैठक शुरू होने के मात्र 6 मिनट बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें