नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भारतीय पर्यटक सिंगापुर में विलासिता की वस्तुओं पर सबसे अधिक खर्च करने वाले शामिल हुए

शेयर करे :

भारतीय पर्यटक सिंगापुर में विलासिता की वस्तुओं पर सबसे अधिक खर्च करने वालों में से हैं। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय पर्यटकों ने 2025 की पहली छमाही में सिंगापुर में 81.217 करोड़ सिंगापुर डॉलर खर्च किए जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.40 % अधिक है। ऑर्केड रोड बिजनेस एसोसिएशन (ओआरबीए) के चेयरमैन मार्क शॉ ने कहा, भारतीय यात्री, द्वीप राष्ट्र के सबसे व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बने हुए हैं और वे उन पर्यटकों में शामिल हैं जो सिंगापुर में विलासितापूर्ण खर्च को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

ओआरबीए सिंगापुर की प्रमुख संस्था है जो ऑर्केड रोड का प्रबंधन एवं प्रचार करती है जो एक प्रमुख शॉपिंग बेल्ट है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के अलावा, चीन और इंडोनेशिया के पर्यटक भी विलासितापूर्ण खर्च में वैश्विक गिरावट के बावजूद सिंगापुर में विलासिता पर काफी खर्च कर रहे हैं। शॉ ने कहा, भारतीय यात्रियों का खर्च अधिक होता है और वे औसत से अधिक यानी 6.3 दिन तक ठहरते हैं। इन लंबी यात्राओं के परिणामस्वरूप वे खुदरा, भोजन, मनोरंजन, दर्शनीय स्थलों और आवास पर अधिक खर्च करते हैं। एसटीबी के आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों की संख्या साल के पहले 10 महीनों में 10 लाख तक पहुंच गई जो पिछले साल की तुलना में 2.6 % अधिक है। कुल मिलाकर जनवरी से अक्टूबर 2025 के दौरान सिंगापुर में 1425 लाख पर्यटक आए जो 2.5 % की वृद्धि है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें