भारत विकास परिषद् महाराणा न्यास द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केन्द्र में प्रेम सागर हृदय केंद्र में एक नया इतिहास रच दिया एक मरीज को डुअल चैंबर लीड लेस पेस मेकर इंप्लांट किया गया यह दिल्ली NCR में तीसरा केस है।

यह बहुत बड़ी और हाई टेक्नोलॉजी से युक्त प्रक्रिया है इसमें किसी भी प्रकार का कट या चीरा नहीं लगाया जाता इसे कैथ्रेटर के द्वारा एंजियोग्राफी की तरह हार्ट में इंसर्ट किया जाता है और यह ऑटोमैटिक हार्ट को सेट की हुई हार्ट रेट पर चलता रहेगा इसकी लाइफ 25 वर्ष है इसमें किसी भी प्रकार की बैटरी या मेंटीनेंस की जरूरत नहीं होती यह पेस मेकर हार्ट को करेंट देकर ऑपरेटर करता रहेगा इसमें किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन या कॉम्पिकेशन का खतरा नहीं रहता। आज यह सब रोटरी क्लब साउथ सेंट्रल दिल्ली द्वारा दिए गए सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाता डॉक्टर नितिन परासर की टीम भी साधुवाद की पात्र है जिन्होंने यह कर के नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर के दिखा दिया।