नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

रास में उठा यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का मुद्दा, देर से एम्बुलेंस पहुंचने पर जताई गई चिंता

शेयर करे :

राज्यसभा में मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को कई वाहन टकराने से 13 लोगों की मौत होने का मामला उठा तथा इस बात पर चिंता जताई गई कि दुर्घटनास्थल पर एक घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची। उच्च सदन में बुधवार को कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्न पूछते हुए यह मुद्दा उठाया और सरकार से जानना चाहा कि सरकार की सड़क सुरक्षा के बारे में क्या नीति है?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने इसके जवाब में कहा कि वह इस मामले में सदस्य की भावना से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति वर्ष पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें करीब एक लाख 80 हजार मौतें होती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हादसों में मरने वाले 64 प्रतिशत व्यक्ति 18 से 34 वर्ष की आयु के लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि यह इतनी भयानक बात है कि दंगे और लड़ाई में भी इतने लोग नहीं मरते। गडकरी ने कहा कि सरकार ने इसे रोकने के लिए कई उपाय किए लेकिन अधिक सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सबसे बड़ी समस्या मानवीय व्यवहार है।

उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में दुर्घटनास्थल तक 10 मिनट में एम्बुलेंस पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जो भी व्यक्ति अस्पताल लेकर जाएंगे उसे सरकार राहवीर घोषित करेगी और 25 हजार रूपए का पुरस्कार देगी। साथ ही जिस अस्पताल में वह ले जाया जाएगा, उसे न्यूनतम 7 दिन का खर्चा डेढ़ लाख रूपए दिया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि केंद्र ने अब राज्यों से कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के साथ प्रति किलोमीटर के आधार पर एक समझौता करें। इस समझौते के अनुसार, राज्यों को एम्बुलेंस दी जाएंगी जो केंद्र द्वारा तय शर्तों के तहत संचालित होंगी। इसमें यह भी शर्त होगी कि दुर्घटना के बाद 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस मौके पर पहुंचनी चाहिए। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के कई बसों व 3 अन्य गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद कई वाहनों में लगी आग में झुलसने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 95 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें