नवीनतम पोस्ट

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

परमाणु विधेयक विकसित भारत के रथ को आगे बढ़ाएगा: भाजपा

शेयर करे :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि परमाणु ऊर्जा संबंधी विधेयक देश को नई दिशा देगा और विकसित भारत के रथ को आगे बढ़ाएगा जिसका फायदा देश के हर नागरिक को होगा। भाजपा सांसद शशांक मणि ने लोकसभा में भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और भिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए 100 गीगावाट ऊर्जा की जरूरत होगी और इस लक्ष्य को परमाणु ऊर्जा के माध्यम से हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, यह विधेयक देश को नई गति देगा और विकसित भारत के रथ को आगे बढ़ाएगा। देश के हर व्यक्ति को इससे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि परमाणु प्रौद्योगिकी से कृषि उद्योग, खाद्य क्षेत्र तथा दूसरे क्षेत्रों को लाभ होगा और इस विधेयक की उपयोगिता परमाणु ऊर्जा से कहीं आगे तक है। शशांक मणि के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 1998 में परमाणु परीक्षण का साहसिक निर्णय लिया जिससे भारत को सशक्त बनाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र की भागीदारी महत्वपूर्ण है। भाजपा सांसद ने कहा कि यह विधेयक परमाणु उद्योग के लिए एकीकृत कानूनी ढांचा उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि इस विधेयक में बहुत जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा उपाय किए गए है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें