नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गांव एत्मादपुर पुल के पास 23 वर्षीय युवक ने बहाने से बाइक रुकवाई और नहर में छलांग लगाई

शेयर करे :

गांव एत्मादपुर पुल के पास आगरा केनाल नहर में 23 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों के अनुसार, नवनीत अपने बड़े भाई और चाचा के बेटे के साथ सेक्टर-31 गया था, जहां तीनों ने शराब पार्टी की थी। इसके बाद वे बाइक से एत्मादपुर पुल पहुंचे। रास्ते में नवनीत ने पहले लघुशंका के बहाने बाइक रुकवाई और कुछ देर बाद दोबारा बाइक रुकवाकर अचानक पुल से नहर में छलांग लगा दी।

उसे बचाने के लिए उसके बड़े भाई और चचेरे भाई ने भी नहर के किनारे से छलांग लगाई, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण वे उसे बचा नहीं सके और नवनीत नहर में कहीं लापता हो गया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पल्ला थाना और खेड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 3 घंटे तक नहर में सर्चिंग की गई और लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र को खंगाला गया, लेकिन युवक नहर में नहीं मिला।

इस दौरान नहर में कूदे युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। नवनीत के पिता उमेश सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे उनके बड़े बेटे ने फोन कर सूचना दी कि नवनीत एत्मादपुर पुल के पास नहर में कूद गया है। सूचना मिलने के बाद वह अपने बड़े बेटे के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पुल के पास नहर में उसकी तलाश की, लेकिन नवनीत नहीं मिला। इसके बाद डायल 112 पर कॉल की गई, जिस पर एनडीआरफ टीम और बाद में पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को पूरे दिन टीम उसे ढूंढती ही रही।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें