नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: SIR पर देश और जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस: पंकज पूजन रामपाल

शेयर करे :

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे आरोपों पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस चुनावों में बार-बार मिल रही करारी हार के बाद अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बहाने ढूंढ रही है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र की ताकत और एक-एक वोट के महत्व को समझता है। इसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए चुनाव सुधार समय-समय पर किए जाते रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब कभी चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाए गए, लेकिन आज सत्ता से बाहर होते ही वह संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाने लगी है।

पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब संसद में एसआईआर पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब कांग्रेस सच का सामना नहीं कर सकी और लोकसभा से वॉकआउट कर गई। यह कांग्रेस की सच्चाई से डरने वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में पहले जब जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी पर चर्चा हुई, तब कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार नहीं किया, लेकिन जैसे ही घुसपैठियों और फर्जी वोटों का मुद्दा उठा, कांग्रेस ने संसद से भागने का रास्ता चुन लिया। इससे साफ हो गया कि कांग्रेस के मन में चोर है और वह सच्चाई से डरती है। कांग्रेस को न देश के हितों की चिंता है और न ही लोकतंत्र की मजबूती की। भाजपा फर्जी वोटों और अवैध घुसपैठियों को लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने देगी। भारत में कोई भी घुसपैठिया न मुख्यमंत्री चुन सकता है और न प्रधानमंत्री। कांग्रेस का पूरा राजनीतिक एजेंडा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रह गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में निर्णय लेने वाली, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर तेजी से कार्य कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें