नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

जॉर्डन को भारत का रणनीतिक गेटवे बना सकती है PM मोदी की यात्रा: दीप सिहाग

शेयर करे :

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा को उद्योग जगत एक बड़े रणनीतिक अवसर के रूप में देख रहा है। इस उच्चस्तरीय यात्रा में हरियाणा से उद्यमी दीप सिहाग सिसाय भी शामिल हैं। एवीपीएल इंटरनेशनल और स्टार्टअप स्टेयर्स के फाउंडर एवं चेयरमैन दीप सिहाग सिसाय ने जॉर्डन को भारत के लिए रणनीतिक गेटवे करार देते हुए कहा कि यदि दोनों देश मिलकर काम करें तो मध्य पूर्व से लेकर यूरोप और अमेरिका तक भारतीय व्यापार के नए द्वार खुल सकते हैं।

व्यापारिक मुद्दे पर मंथन करते हुए दीप सिसाय ने कहा कि यह बहुत रोमांचक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दिखाया कि जॉर्डन किस तरह मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिकी बाज़ारों के लिए एक रणनीतिक लोकेशन बन सकता है। उनका यह बयान यहां मौजूद भारतीय प्रतिनिधिमंडल के आत्मविश्वास को भी दर्शाता है। दीप सिहाग सिसाय का कहना है कि भारत की विशाल युवा आबादी, तकनीकी दक्षता और उत्पादन क्षमता जॉर्डन की भौगोलिक स्थिति के साथ मिलकर बहुस्तरीय लाभ दे सकती है।

जॉर्डन लाल सागर, खाड़ी देशों, यूरोप और उत्तर अफ्रीका के बीच एक अहम कड़ी है। ऐसे में लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह विकास, टेक्सटाइल, फार्मा, आईटी, एग्री-बिजनेस और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएं दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती दे सकती हैं। उद्योग जगत का मानना है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि ठोस आर्थिक और कूटनीतिक एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है। सिसाय के अनुसार, भारतीय स्टार्टअप और मिड-साइज़ कंपनियां जॉर्डन में अपना क्षेत्रीय हब बनाकर पूरे पश्चिम एशिया और यूरोप के बाज़ारों की आपूर्ति श्रृंखला संभाल सकती हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सेक्टर- 16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में

हमसे संपर्क करें