नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उच्चतम न्यायालय की क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे: प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत

शेयर करे :

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि वह उच्चतम न्यायालय की क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के पहले दिन यानी 22 दिसंबर को अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई करने के लिए तैयार हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में न्यायमूर्ति जे. बागची एवं न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ अत्यावश्यक मामलों को सूचीबद्ध करने पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री मामलों की तात्कालिकता का सत्यापन करेगी और उसके अनुसार उन्हें सूचीबद्ध करेगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, हम सोमवार को बैठेंगे। हम उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों पर बोझ नहीं डालेंगे, जिन्हें नए मामलों की सुनवाई के लिए देर रात तक केस फाइल का अध्ययन करना पड़ता है। मैं किसी अन्य पीठ को परेशान नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री मामले की तात्कालिकता का पता लगाएगी और मामले को सूचीबद्ध करेगी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, अभी यह तय नहीं है कि एकल पीठ बैठेगी या 2 सदस्ईय पीठ सुनवाई करेगी। यह सब मामलों की संख्या पर निर्भर करेगा। हम पीठ के गठन के लिए उचित आदेश पारित करेंगे। प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामलों को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध करने वाले कनिष्ठ वकीलों से भी 22 दिसंबर को अपने मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा। प्रधान न्यायाधीश ने एक कनिष्ठ वकील से कहा, हम इस मामले की सुनवाई सोमवार को तभी करेंगे जब आप अपना पक्ष रखेंगे।
उच्चतम न्यायालय क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए 22 दिसंबर से 2 जनवरी, 2026 तक बंद रहेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें