नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

लोकतंत्र की ताकत: कभी बंधुआ मजदूर रही आदिवासी महिला बनी सरपंच

शेयर करे :

हैदराबाद की आदिवासी महिला लिंगम्मा की प्रेरणादायक कहानी

बंधुआ मजदूर से गांव की सरपंच बनने तक का पुरुसाला लिंगम्मा का सफर लोकतंत्र की ताकत की मिसाल है। नागरकुरनूल जिले की चेंचू जनजाति की महिला लिंगम्मा हाल में तेलंगाना के ग्राम पंचायत चुनाव में अमरागिरि गांव की सरपंच चुनी गईं। लगभग 40 वर्षीय निरक्षर महिला लिंगम्मा बचपन से लेकर कई दशकों तक जिले के नल्लामाला जंगलों में बंधुआ मजदूरी किया करती थीं और उन्हें कई साल पहले सरकारी अधिकारियों ने बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया था।

बंधुआ मजदूरी से सरपंच बनने तक का सफर

लिंगम्मा ने शनिवार को बताया कि वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य बंधुआ मजदूर के रूप में मछली पकड़ने जाते थे। उनके माता-पिता भी बंधुआ मजदूरी करते थे। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, हमें यह भी नहीं पता था कि हम पर कितना कर्ज है। वे हमें जाल देते थे और हमें मछली पकड़ने जाना पड़ता था। उन दिनों हमारे पास खाने के लिए भी कुछ नहीं हुआ करता था।

चुनाव और जीत

लिंगम्मा ने कहा कि 300 की आबादी वाला उनका गांव स्थानीय निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित था।
गांव के अन्य निवासियों और स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए प्रेरित किया क्योंकि उन्होंने सामुदायिक कल्याण के लिए काम किया था। हालांकि, उन्हें चुनाव मैदान में अपने ही छोटे भाई से अप्रत्याशित मुकाबले का सामना करना पड़ा।
संबंधियों के बीच इस मुकाबले में लिंगम्मा ने जीत हासिल की।

आगे के लक्ष्य


उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। लिंगम्मा ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाया, जो अब एक आंगनवाड़ी शिक्षक के रूप में काम कर रही है। लिंगम्मा ने अपने भविष्य के कार्यों के बारे में बताया कि वह गांव में सड़कें, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं में सुधार करना चाहेंगी। तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव 11, 14 और 17 दिसंबर को तीन चरण में आयोजित किए गए थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

हमसे संपर्क करें