नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सेंट कोलंबस स्कूल, दयाल बाग में कोलंबियन Sports फिएस्टा के आयोजन में छात्रों ने दिखाई खेल प्रतिभा

शेयर करे :

सेंट कोलंबस स्कूल, दयाल बाग में कोलंबियन स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस खेल समारोह में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय की निदेशिका संगीता भाटी ने मुख्य अतिथि गुरु शरण सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर, द टेग यूनिफॉर्म का स्वागत उन्हें पौधा भेंट कर किया। इस खेल समारोह का उद्घाटन अध्यक्ष ऋषि चौधरी की अगुवाई में कोलंबियन एथलेटिक मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिससे खेल भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एरोबिक्स एवं मार्शल आर्ट ने दर्शकों का मन मोह लिया। खेल समारोह में 50 मीटर, 100 मीटर तथा विभिन्न फन रेस जैसे- कैट एंड फिश रेस, फ्लैग रेस, जि़ग-ज़ैग रेस एवं हर्डल रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने का जोश और उत्साह नन्हे खिलाड़ियों में देखते ही बन रहा था। बच्चों ने उत्साहपूर्वक रेस में भाग लिया। इस स्पोर्ट्स फिएस्टा में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी सहभागिता की तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गुरु शरण सिंह ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की प्रशंसा की। विद्यालय द्वारा आयोजित इस खेल समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि, साहस, उत्साह, धैर्य, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। समापन अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता भाटी ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें विद्यालय का मोमेंटो भेंट किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें