नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर हमला किया, लाठी-डंडों और सरियों से पीटा

शेयर करे :

जमीन के पट्टे को लेकर चल रही रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। हमलावरों ने कार से उसका रास्ता रोका और पीड़ित को लाठी-डंडों और सरिया से पीटा। चांदहट थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दस नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि चांदहट गांव के कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने घर से गोशाला की ओर जा रहा था।

गांव के शिवालय के पास सफेद रंग की गाड़ी ने उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद एक स्कूटी और एक बाइक भी वहां आकर रुकीं। कार, स्कूटी और बाइक पर गांव के ही विजयपाल, प्रेम सागर, देशराज, हंसु, कृष्ण, लाले, फंटी, चन्दा, जगदीश और रक्कू सवार थे। इन सभी के हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड थीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। यह रंजिश गांव में पट्टे पर लिए एक खेत को जोतने के दौरान हुई कहासुनी से चली आ रही थी, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। झगड़े के दौरान जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कमल ने बताया कि धुंध अधिक होने के कारण वह हमलावरों के वाहनों के नंबर नोट नहीं कर सका।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें