नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रयास वेलफेयर स्कूल के प्रांगण में संस्था के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करे :

प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रयास वेलफेयर स्कूल सेक्टर 64 के प्रांगण में संस्था के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री पंo मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था की ओर से उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रयास वेलफेयर सोसाइटी पिछले 27 वर्षों से बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें कौशल शिक्षा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए किया जा रहा यह प्रयास वास्तव में एक नेक और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रयास वेलफेयर सोसाइटी बेसहारा बच्चों को शिक्षा देकर समाज में नई रोशनी फैलाने का काम कर रही है आज बच्चे यहां से शिक्षा लेकर विभिन्न अच्छी नौकरियों में पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्था के प्रधान विनोद अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस शिव प्रसाद शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके पर संस्था के वाइस चेयरमैन प्रवेश गुप्ता, वाइस प्रेजिडेंट मधु गुप्ता, आर.के. लड्डे, मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला,राहुल गोयल, जेपी मास्टर, दुलीचंद शर्मा, बिशन चंद शर्मा, डॉ. दिनेश गुप्ता, राजू सोलंकी चीफ एडवाइजर एम आर सिंगला,वासुदेव गर्ग हरीश सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर पवन गुप्ता अनंगपुरिया,भगवानदास गोयल,विवेक बंसल,गौरव गर्ग,पंकज गर्ग,हेमंत शर्मा,राजेश सिंघल,दिनेश गोयल,वासुदेव शर्मा,मनोज अग्रवाल,परवीन जैन,प्रीति गर्ग,योगेश बंसल,संदीप बंसल और तरुण सिंहल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें