नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

डॉ. सुशील गुप्ता: पंजाब चुनावों में AAP की जीत से जनता की शिक्षा-स्वास्थ्य पर वोटिंग साबित

शेयर करे :

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा है कि पंजाब के जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों मे आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत ने साबित कर दिया है कि जनता अब शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करती है। गुप्ता ने कहा कि पार्टी की जीत पर हर जिले में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेता व अधिवक्ता चन्द्रशेखर रावत ने कहा कि भारत सरकार ने जो जल, जंगल और जमीन उजा?ने की राजनीति की है, अरावली मे अवैध खनन के लिए जो साजिश की है उसे जनता कभी माफ नही करेगी।

इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि बीजेपी किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात मे जो किसानों का दमन बीजेपी सरकार ने किया,निहत्ते किसानों पर लाठीचार्ज किया उसका असर आगामी विधानसभा चुनावों मे बीजेपी हार से देखेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने पलवल में संगठन पर विस्तार से चर्चा की। पंजाब मे जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनावों के परिणामों पर गुप्ता ने कहा की आज पूरे प्रदेश के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हर जिले में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

कांग्रेस अब बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के साथ हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा जी, पलवल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर रावत एवम महावीर बडगुजर, नरेश चौहान एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने महावीर बडगूजर को आम आदमी पार्टी का पलवल जिला अध्यक्ष घोषित किया और रामवीर चौहान को आम आदमी पार्टी का पलवल जिला चेयरमैन घोषित किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री

हमसे संपर्क करें