नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण: 27 स्टेशनों पर एक्यूआई 400 के पार

शेयर करे :

दिल्ली वासियों की मंगलवार सुबह की शुरुआत दम घोंटू हवा के साथ हुई और पूरे शहर में घना कोहरा तथा धुंध छाई रही। शहर में 27 निगरानी स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 (गंभीर श्रेणी) के पार चला गया तथा कई अन्य स्थानों पर यह अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जिससे राजधानी निवासियों को बेहद खतरनाक प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजे शहर का एक्यूआई 415 रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की बहुत खराब श्रेणी से भी नीचे चला गया। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, 40 निगरानी स्टेशन में से 27 ने 400 से अधिक एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की। इस स्तर की वायु गुणवत्ता के स्वास्थ्य पर गंभीर असर होते हैं।

एक्यूआई के मानक:

  • 0–50: अच्छा
  • 51–100: संतोषजनक
  • 101–200: मध्यम
  • 201–300: खराब
  • 301–400: बेहद खराब
  • 401–500: गंभीर


सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, पांच स्टेशन पर एक्यूआई 450 से अधिक के साथ बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 470, नेहरू नगर में 463, ओखला में 459, मुंडका में 459 और सिरीफोर्ट में 450 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। इस बीच घने कोहरे की वजह से दृश्यता में काफी कमी आई। पालम में सुबह आठ बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि हवा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। वहीं, सफदरजंग में उसी समय हवा मंद होने से दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज़्यादा है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और पूर्वानुमान के अनुसार दिन में घना कोहरा छाया रह सकता है |

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें