नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उत्तर प्रदेश के नागरिक भीषण ठंड में जरूरतमंदों की मदद करें: योगी आदित्यनाथ

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के नागरिकों से भीषण ठंड में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए उनकी मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम एक संदेश एक्स पर साझा किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा, उत्तर भारत में शीतलहर से बचाव के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है। अधिकारियों को मानवीय और अति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया गया है।


मुख्यमंत्री ने लोगों को उनके नागरिक कर्तव्यों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि एक नागरिक के नाते आप भी इस सद्प्रयास में भागीदार बन सकते हैं। अपने आसपास देखिए। घरों में कार्य करने वाले सहयोगी, स्वच्छाग्रही, चौकीदार या अन्य लोगों से एक बार अवश्य पूछें कि क्या उनके पास शीतलहर से बचाव का पर्याप्त प्रबंध है। योगी ने अपने पोस्ट में कहा मानवीय मूल्यों और संवेदना की परख ऐसे समय में ही होती है। परोपकार हमारी परंपरा है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय से सर्वाेदय के दृढ़ संकल्प के साथ हम विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगरीय निकायों एवं तहसीलों के माध्यम से जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र व कंबल वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और कंपकंपाती ठंड में एक भी अभावग्रस्त व्यक्ति असहाय नहीं रहेगा। योगी ने कहा कि गौशालाओं में विशेष कंबल और अलाव का प्रबंध किया जा रहा है और इसके अलावा कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और जागरुकता अभियान भी जारी है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में शीत लहर से बचाव के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है, समस्त प्रदेश में रैन बसेरे को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है। दूसरे स्थान से आए परीक्षार्थियों व रोगियों के परिजनों को भी यहां आश्रय मिल रहा है और सरकार के लिए हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें