नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केरल में मारे गए मजदूर के परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता की घोषणा की

शेयर करे :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरल में चोरी के शक में कथित तौर पर पीट पीटकर मार दिए गए राज्य के प्रवासी मजदूर के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। साय ने केरल सरकार से इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्वाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, जिससे भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं दोबारा न हों। राज्य के शक्ति जिले की हसौद तहसील के करही गांव के निवासी रामनारायण बघेल (31) को 17 दिसंबर की शाम को केरल के पलक्कड़ जिले में वालयार के पास किझाकेअट्टापल्लम गांव में चोरी में शामिल होने के आरोप में कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया था।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल बघेल को पलक्कड़ जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय बताते हुए, साय ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल जी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत अमानवीय घटना से मैं बेहद व्यथित हूँ। किसी भी निर्दाेष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है। मैंने इस मामले में पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। परिजनों को तत्काल केरल भेजा गया है तथा रामनारायण जी का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने की व्यवस्था की गई है। पार्थिव शरीर आज (मंगलवार) हवाई जहाज से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा। साय ने लिखा है, मैं केरल सरकार से अनुरोध करता हूँ कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्वाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। केरल पुलिस के अनुसार, चोरी के शक में रामनारायण को पीट-पीटकर मारने के आरोप में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें